20 Motivational Quotes in Hindi - सफलता के 20 मंत्र
Hello Friends All The Best & God Bless You......
दोस्तों जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए और सफल होने लिये किसी न किसी प्रकार के मोटिवेशन की बहुत आवस्यकता होती है क्योकि मोटिवेशन एक ऐसा औजार है जो हमारी आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति को बढ़ाता है। जब तक हमारे अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं होगी तब तक हम अपनी मंजिल को हासिल नहीं कर सकते। मोटिवेशन हमे उन सभी परेशानियों से लड़ने की हिम्मत देता है जो हमे हमारी मंजिल तक पहुंचने में रुकावट का काम करती है। दोस्तों ये मोटिवेशन हम तमाम सफल लोगो की जीवनी से ले सकते है या उनकी कही हुई बातो से ले कर अपने जीवन को उचाईयो पर पंहुचा सकते है क्योकि जो आज अपने अपने छेत्र में सफल है वो उन रास्तो से हो कर आये है जहा से आप गुजरोगे। अतः उनकी कही हुई बाते उनका अनुभव होती है। जिनसे हम प्रेरणा ले सकते है. हम आज आपके लिए 20 ऐसे ही महान लोगो की कही हुई बातो का संग्रह लाये है।{ उम्मीद करता हु की आप इन 20 मंत्रो को अपने जीवन में अमल करेंगे।
20 Motivational Quotes in Hindi - सफलता के 20 मंत्र
*****( 1 )*****
सफलता एक यात्रा है मंजिल नहीं। क्योकि मंजिल के बारे में सोचने के बाद
सफलता की सीढिया ख़तम हो जाती है।
*****( 2 )*****
सफलता जीवन के हर छेत्र में बहुत महत्वपूर्ण है।
क्योकि इतिहास के पन्नो पर सिर्फ उन लोगो का नाम दर्ज होता है जो अपने छेत्र में सफल होते है।
*****( 3 )*****
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक काम करना चाहिए।
क्योकि विश्व में ऐसा कोई महान और धनी व्यक्ति नहीं हुआ है जिसने
बहाने वाजी से सफलता प्राप्त की हो।
*****( 4 )*****
सफलता प्राप्त करने वाले इस बात का हिसाब नहीं लगाते की सफलता कितने दिनों में मिलेगी।
वल्कि यह सोचने में ध्यान लगाते है की सफलता कैसे प्राप्त होगी।
*****( 5 )*****
मोटिवेशन सफलता की कुंजी है ,क्योकि कदमो को आगे बढ़ाने के लिए
मोटिवेशन एलिवेटिड सीढ़ी का काम करती है।
*****( 6 )*****
जिंदगी में आने वाली असफलताओ से हार कर हमे अपने प्रयास करने बंद नहीं कर देना चाहिए।
क्योकि कभी कभी गुच्छे की आखरी चाभी ताला खोल देती है।
*****( 7 )*****
छोटी सफलता पाने के लिए चाहिए थोड़ा स्वास्थ ,थोड़ा धन , थोड़ा दिमाग ,थोड़ा प्यार ,थोड़ा समाज का साथ
और थोड़ा आत्मिक शुद्धता का स्तर। लेकिन बड़ी सफलता के लिए चाहिए सिर्फ संकल्प और जूनून।
*****( 8 )*****
सफलता का पैमाना यह नहीं है की आपके पास सुलझाने के लिए कोई कठिन समस्या है ,
वल्कि यह है की क्या वह वही समस्या है जो आपके सामने पहले आयी थी
*****( 9 )*****
सपना हमेशा लक्छ से पहले आता है और सफल होने के लिए जूनून पैदा किया जाता है।
लेकिन जूनून को पैदा करने के लिए आत्मविश्वास काम आता है।
*****( 10 )*****
दीवानगी से मिलती है सफलता। क्योकि दीवानगी आपसे वो सब कुछ करा देती है,
जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होती।
*****( 1 1 )*****
जिस व्यक्ति में जीने का जज्वा नहीं होता वह परिस्थितिओ का गुलाम हो जाता है।
जबकि परिस्थितया ही व्यक्ति में साहस का संचार करती है।
*****( 12 )*****
मनुष्य परिस्थितिओ का दास नहीं है वल्कि परिस्थितिया ही उसकी दास है।
क्योकि दुनिया विचारो से बनीं है फिर जैसा आप सोचते है आपके चारो और का वातावरण
आपके विचारो ,इच्छाओ और विश्वास की तरह बदल जाता है।
*****( 13 )*****
दिल से कहा गया सुक्रिया बेहद काम का होता है यदि आप किसी बुरे दौर से गुजर रहे है
तब सुक्रिया जरूर बोले। क्योकि यह आपके दिमाग को ऊर्जा देगा और आपका
ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित करेगा।
*****( 14 )*****
बुद्धिमता और मूर्खता में सिर्फ एक ही फर्क होता है।
वह यह की बुद्धिमता की हदे होती है , लेकिन मूर्खता की हद नहीं होती।
*****( 15 )*****
आप खुद को जितना ज्यादा पसंद करेंगे आपका प्रदर्शन भी उतना बेहतर होगा।
यह परिवर्तन है जिसे आपको प्रयोग में लाना होगा।
*****( 16 )*****
यदि जीवन में सफलता पाना चाहते हो तो समुन्द्र की लेहरो से टकराना सीखो।
फिर आपके सितारे आसमान पर चमकने वाले सितारों से भी तेज चमकेंगे।
*****( 17 )*****
यदि आप सुबह के समय पार्क में दौड़ने जाते है तब आप रोज एक किलोमीटर अधिक दौड़िये
क्योकि वैज्ञानिको का मानना है की जो लोग ज्यादा दौड़ते है वे ज्यादा सफलता प्राप्त करते है।
*****( 18 )*****
पर्वत जितना ऊँचा होगा उतनी ही वहा पर ठंडक होगी और मनुष्य जितना महान होगा
उतना ही वह उदार और शांत होगा क्योकि मनुष्य जैसे -जैसे सफलता की उचाईयो पर
चढ़ता जाता है वैसे -वैसे उसकी आन्तरिक शीतलता बढ़ती जाती है।
*****( 19 )*****
जो व्यक्ति सफल हो जाता है और शिखर पर पहुंच जाता है उसे अपने व्यक्तित्व को हमेशा ऊँचा
बनाये रखना होता है क्योकि दौलत उन्ही के पास टिकती है जिनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है।
*****( 20 )*****
कुछ लोग कहते है की यदि मेरे पास ज्यादा पैसा होता तो बेहतर योजना होती।
लेकिन में कहता हु की यदि आपके पास बेहतर योजना होती तो ज्यादा पैसा होता।
क्योकि सफल खिलाडी वही माना जाता है जो खेलने से पहले जीतने की योजना बनाता है।
Thanks for reading. ..
Very motivational article
ReplyDelete